केरल बाढ़ : कैथोलिक पादरी ने मदद के लिए मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया

कैथोलिक पादरी ने एक मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए चर्च में आश्रय लेने वाले बाढ़ पीड़ितों को निःस्वार्थ खाना खिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

साइरो मालाबाद गिरिजाघर के फादर सानू पुथुस्सेरी 31 अगस्त जुम्मे की नमाज के दौरान कोट्टायम जिले में वेचूर की जामा मस्जिद में पहुंचे और उन्होंने वहां धन्यवाद भाषण दिया।

दो हफ्ते पहले राज्य में सबसे घातक बाढ़ ने राज्य को धराशायी कर दिया था और उस दौरान 580 से अधिक लोगों ने अचिनाकोम में सेंट एंटनी चर्च में शरण मांगी थी जहां फादर पुथुस्सेरी पादरी के रूप में सेवारत थे।

YouTube video

हालांकि, एक दिन बाद चर्च अधिकारियों को भोजन और पानी की कुछ कमी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मैं सीधे मस्जिद गया और मौलवी साब को हमारी कठिनाई के बारे में जानकारी दी और मदद का अनुरोध किया।

नमाज के बाद मुस्लिम भाई बड़ी मात्रा में भोजन और पानी के साथ चर्च आए। मैं शब्दों में उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त नहीं कर सकता। खाद्य और पानी के अलावा मस्जिद से जुड़े युवाओं ने दवाइयों की व्यवस्था की।