VIDEO: CM योगी के दरबार में मची भगदड़, कई लोग घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भगदड़ मच गई। कहा जा रहा है कि इसमें कई लोग घायल हो गए। योगी लखनऊ में जनता दरबार के माध्यम से लोगों की परेशानियों को सुनते हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ 18 के मुताबिक़ बुधवार को भीड़ अधिक थी। अभी तक भगदड़ मचने के कारण का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अराजकता के बीच लोग कुछ समझ पाते इधर उधर भागने लगे। भगदड़ उस समय मची जब फरियादी पंक्ति में लगकर सीएम हाउस के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

सीएम हाउस में जनता दरबार लगाया गया था। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां रोज़ जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें कई फरियादी आए थे। बता दें कि अखिलेश सरकार में सप्ताह में बुधवार के दिन जनता दरबार लगाया जाता था।

https://www.youtube.com/watch?v=cxxkr2HBfFE