VIDEO: सांप्रदायिक ताकतें संविधान को आग लगा कर देश को हिन्दू स्टेट बनाना चाहती है: मौलाना अरशद मदनी

बेगुनाहों के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने वाले और मिल्लते इस्लामियां की मज़बूत आवाज़ मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें संविधान को आग लगा कर देश को हिन्दू स्टेट बनाना चाहते हैं, अगर ऐसा हुआ तो देश बर्बाद हो जाएगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जमीअत उलेमाए हिन्द, गुजरात की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दुनियां के अंदर एक छोटा सा देश नेपाल हिन्दू धर्म को सुरक्षित नहीं रख सका, यहाँ तक कि धर्म का किला टूट गया। अगर सेकुलर देश हिंदुस्तान इस ओर चलेगा तो तबाह हो जायेगा बर्बाद हो जाएगा। दुनियां से मिट जायेगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर अल्पसंख्यक समुदाय इतनी है कि अगर इनको इकट्ठा किया जाए तो जो बहुसंख्यक हैं वह अल्पसंख्यक हो जायेंगे। तो कैसे देश जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों से यह कहना चाहते हैं कि हम सियासी लोग नहीं हैं, वह लोग जो सियासी हैं वह देश के शांति को भंग करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि मैं आप से और उन हिन्दू भाइयों से भी कहना चाहता हूँ जो साम्प्रदायिकता को देश के लिए लानत समझते हैं प्यार और भाईचारे को बढ़ावा दो।

देखें वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=j-BJzk9LUoA