VIDEO: मलेशिया के सुल्तान ने पूर्व मिस मास्को से शादी रचाई, ईसाई धर्म छोड़कर अपनाया इस्लाम!

पूर्व मिस मास्को ओक्साना वोवोदीना ने मलेशियाई किंग मुहम्मद पंचम से शादी कर ली है। इनकी शादी के बाद पूरी दुनिया में इसके चर्चे हैं। ओक्साना वोवोदीना 2015 में मिस मॉस्को चुनी गई थीं।
https://youtu.be/lvyGZO0JKew
इस विवाह के बाद रूस की ब्यूटी क्वीन अब मलेशिया की रानी बन गई हैं। 25 साल की ओक्साना वोवोदीना और 49 साल के मलेशियाई किंग मुहम्मद पंचम के बीच घनिष्ठ संपर्क की खबरें पिछले साल से ही आ रही थीं।

अप्रैल में ओक्साना वोवोदीना ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया था।इस्लाम में आने के बाद उनका नाम अब रिहाना हो चुका है। मलेशिया के सुलतान मुहम्मद पंचम का पूरा नाम तेंगकू मुहम्मद फारिस पेत्रा । उन्हें यांग दी-पर्तुआन संबोधन से बुलाया जाता है।
https://youtu.be/QytlasP82fQ
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 4 साल से जान पहचान थी। मुहम्मद और ओक्साना की शादी मॉस्को के एक उपनगरीय इलाके बारविखा में हुई।

ओक्साना मिस मास्कों रहने से पूर्व दक्षिणपूर्व एशिया में मॉडलिंग कर चुकी हैं। ओक्साना ने एक रूसी यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। ओक्साना के पिता रूस में ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। ओक्साना की मां भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेती रही हैं।’’

YouTube video

विवाह से जुड़े एक सवाल के बारे में पूछे जाने पर ओक्साना का कहना है- परिवार का मुखिया पुरुष ही होना चाहिए, उसकी आय पत्नी से कम नहीं होनी चाहिए। मुहम्मद 2016 में मलेशिया के सिंहासन पर बैठे थे। दोनों एक दूसरे को चार साल से जानते हैं।

मुहम्मद और ओक्साना की मुलाकात कैसे हुई थी, इस बात का खुलासा नहीं किया गया। ओक्साना के मुताबिक सुलतान उनकी खूबसूरती पर फिदा थे। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल के वक्त मैं डाकू की तरह थी।

मुझे बाइक और स्केटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना पसंद था। लेकिन आज मुझे लगता है कि पुरुष को ही परिवार का प्रमुख होना चाहिए और उसे किसी भी सूरत में महिला से कम कमाने वाला नहीं होना चाहिए।’’