म्यांमार में हिंसा से प्रभावित रोहिंग्या मुसलमान अब भी दुसरे दुसरे देशों में शरणार्थी बने हुए हैं। बांग्लादेश से लेकर भारत में इन्होंने अपनी जान बचाकर पनाह लिए हुए हैं।
https://youtu.be/afzowUJRwUU
भारत के कई राज्यों में कैंपों में अपनी बदहाल जिन्दगी को बसर कर रहे हैं। इस वक्त रमज़ान का पाक महिना चल रहा है। इस मुबारक महिने में हर मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। ठीक वैसे ही रोहिंग्या मुसलमान भी कर रहे हैं। लेकिन उनकी बदहाली की वजह से उन तक सही से इफ्तार और सहरी नहीं पहुंच पाते हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी रोहिंग्या मुसलमानों का कैंप है। इस कैंप में भी मुसलमान रोजा रखे हुए हैं। इस कैंप के मुसलमानों के लिए हैदराबाद की मशहूर सियासत डेली अखबार ग्रुप ने इफ्तार का इंतजाम करवाया है। सियासत टेक्नोलॉजी लिमिटेड के जानिब से इस इफ्तार का आयोजन किया गया।
यह कैंप बाला पुर में स्थित है।इस इफ्तार का आयोजन सियासत टेक्नोलॉजी लिमिटेड अपने रीडर्स के हवाले से करती है। इस इफ़्तार में सैंकड़ों रोहिंग्या मुसलमान जो रोजेदार हैं, शामिल हुए।