VIDEO : अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाक के फौजियों ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई दिवाली

चंडीगढ़:  अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जवानों ने गुरुवार को पंजाब में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर दिवाली मनाई। दोनों तरफ के जवानों ने आपस में मिठाई बाटकर दिवाली की शुभकामनाये दी।

अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारण, फिरोजपुर और फजिल्का जिले के सीमावर्ती इलाकों में उत्सव की सूचनाएं हैं।

कुछ स्थानों में उत्सव बुधवार की रात को मनाया गया।

पाकिस्तान के साथ 553 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पंजाब से सटी हुई है, जहां बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे पहरा देते हैं। सीमा पर हमेशा सख्त निगरानी रखी जाती है।

देखें विडियो :

https://www.youtube.com/watch?v=48WjCnhkfno