VIDEO: अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ़ ईरान में भारी विरोध प्रदर्शन, ट्रम्प के खिलाफ़ लगे नारे

अमेरिका की ओर से फिर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद ईरान ने हवाई रक्षा अभ्यास किया और राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बयान दिया कि देश ‘‘युद्ध जैसे हालात’’ का सामना कर रहा है। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों और रूहानी के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता दिख रहा है।
https://youtu.be/lqdINCPJZiM
इसी बीच ईरान के विभिन्न शहरों में अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन देखे गये हैं। इस मुद्दे पर पुरा ईरान एकजुट दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर अमरीका और राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ़ नारेबाजी भी किए गए हैं।

YouTube video

प्रतिबंधों के कारण ईरान को अमेरिका द्वारा दिए जा रहे वे सभी लाभ बंद हो जाएंगे जो 2015 के परमाणु करार के कारण उसे दुनिया के शक्तिशाली देशों से मिल रहे थे। हालांकि, वह अपनी तरफ से इस करार का अब भी पालन कर रहा है। इस करार के तहत उसे यूरेनियम का संवर्धन सीमित मात्रा में करना था।
YouTube video

रूहानी ने सोमवार को कहा, ‘‘आज ईरान अपना तेल बेचने में सक्षम है और वह बेचेगा।’’ इस बीच, ईरानी अधिकारियों ने एक साइबर हमले की सूचना दी जिसमें देश के संचार ढांचे को निशाना बनाया गया। उन्होंने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार करार दिया।

ईरान के सरकारी टीवी पर दिखाया गया कि देश के उत्तरी हिस्से में रक्षा बलों द्वारा हवाई अभ्यास किया जा रहा है। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से ड्रोन को मार गिराने का दृश्य भी दिखाया गया। यह अभ्यास मंगलवार को जारी रहेगा।

इस बीच, सरकारी टीवी पर प्रसारित अपने बयान में रूहानी ने सरकारी अधिकारियों से कहा कि ईरान प्रतिबंधों से उबर जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम युद्ध जैसे हालात में हैं। हम आर्थिक युद्ध जैसे हालात में हैं। हम धौंस दिखाने वाले एक दुश्मन का सामना कर रहे हैं। हमें जीतने के लिए तनकर खड़े रहना होगा।’’