जानिए, जापान की इस मोबाइल मस्जिद की खासियत, वीडियो में देखें, क्या है खास!

YouTube video

जापान ने 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक को देखते हुए मोबाइल मस्जिद यानि चलती हुई मस्जिद बनाई है। सैलानियों के लिए यह मस्जिद बिलकुल सठीक है। जापान ने होने वाली ओलम्पिक को ध्यान में रखते ये मोबाइल मस्जिदें बनाई हैं। इनमें एक बार 50 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इन्हें मुस्लिम दर्शकों और पर्यटकों के लिए बनाया गया है। इन्हें खेल के दौरान स्टेडियम के बाहर खड़ा किया जाएगा।
https://youtu.be/HgRa3DhBY_k
इनमें वजू (हाथ धोने) करने के लिए वॉशिंग एरिया भी है। मोबाइल मस्जिद को टोक्यो स्पोर्ट्स और कल्चरल इवैंट्स कम्पनी ने बनाया है। कम्पनी के मुताबिक इन्हें बनाने का उद्देश्य जापान आने वालों को घर जैसा अहसास दिलाना है।
https://youtu.be/k0fN6Aljb4I
मोबाइल मस्जिद प्रोजैक्ट के सी.ई.ओ. यसुहारु इनोउ ने कहा, ‘इस बात की आशंका है कि ओलिम्पिक देखने आने वाले मुस्लिम पर्यटकों के लिहाज से जापान में पर्याप्त मस्जिदें न हों, इसलिए हमने मोबाइल मस्जिदें बनाने का फैसला किया।

इनोउ ने बताया कि ट्रक के पिछले हिस्से में 48 वर्ग मीटर का कमरा बनाया गया है। इसमें आराम से 50 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। एक अनुमान के मुताबिक जापान में करीब 2 लाख मुसलमान रहते हैं।