यूपी: झांसी में नाबालिग़ लड़की से छेड़छाड़, आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

सुप्रीम कोर्ट के कड़ा निर्देश के बावजूद देश के अंदर बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे घिनौने हरकत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी में देखने को मिला है। जहां 12 जुलाई को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड कर दिया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को कुछ लड़कों ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। आरोपियों ने घटना के वीडियो को सोशल मडिया पर डाल दिया है, जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लड़के जंगल में लड़की के साथ छेड़छाड़ करते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लड़के शामिल थे, जिनमें से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकि के दो आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।