सीढ़ी पर चढ़कर बात करते मोदी के मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, डिजिटल इंडिया का लोगों ने उड़ाया मजाक

बीकानेर: मोदी सरकार भारत को डिजिटल इंडिया बनाने का दावा करती है। लेकिन भाजपा शासित राज्य राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का है जो अपने संसदीय क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के लिए सीढ़ी पर चढ़कर बात कर रहे हैं।

दरअसल, मेघवाल बिकानेर जिले से 12 किलोमीटर दूर ढोलिया गांव में रविवार को पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। लोगों ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की कि वे उनकी नहीं सुनते हैं।

इसके बाद मेघवाल ने अधिकारियों को फोन लगाने की कोशिश की। लेकिन उनके मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने के चलते कॉल नहीं लगा। लोगों ने मंत्री को बताया कि गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है।

इसके बाद उनके मोबाईल नेटवर्क के लिए एक सीढ़ी का इंतजाम किया गया। उस सीढ़ी को एक से सटाकर लगाया गया। मेघवाल सीढ़ी पर चढ़े तो मोबाइल में नेटवर्क आ गया। फिर उन्होंने अधिकारियों से बात की। इसी दौरान किसी ने यह पूरा दृश्य रिकॉर्ड कर लिया।

https://twitter.com/Roshan_Kr_Rai/status/871367297050451969

 

अब यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में मेघवाल ने गांव में आरओ प्लांट लगाने के लिए और बीएसएनएल का टावर लगाने के लिए 13 लाख रुपये देने की घोषणा की।