अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में एक पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम को राज्य में शिक्षा मंत्रालय में शिक्षा सचिव का पद सौंपा गया है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस शख्स ने कुरान पर हाथ रख कर अपने पद का शपथ लिया।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
अल-अरबिया के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली एक फुटेज पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम आतिफ करनी को अपने एक हाथ में कुरान उठाए अमेरिकी कानून के तहत शपथ ग्रहण करते देखा जा सकता है। आतिफ करनी को यह शपथ वर्जीनिया राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने दिलाया। उन्हें राज्य में शैक्षिक नीति, उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों का समर्थन और पर्यवेक्षण के लिए सोंपा गया है।
‘रिचमंड मुस्लिम’ अखबार के अनुसार आतिफ पहले अमेरिकी मुस्लिम हैं जो वर्जीनिया राज्य में इस महत्वपूर्ण पद पर ग्रहण हैं। इस अवसर पर गवर्नर ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें राज्य में एक ऐसा शिक्षा सचिव चाहिए था जिसे शिक्षा पाठ्यक्रम, शिक्षण कक्षाओं और स्कूलों के मामलों की अच्छी समझ हो। आतिफ करनी में उच्च शिक्षा के हवाले से एक मजबूत विज़न है।
يوم تاريخي في ولاية فيرجينيا حيث قام عاطف القرني بأداء القسم على القرآن الكريم ليصبح وزيراً للتعليم في تلك الولاية،،و هو أميركي من أصول باكستانية
Historic day In Virginia as Atif Qarni was sworn the on holy Quran to become the next secretary of education. pic.twitter.com/TQbYvHFu3r— Muna AbuSulayman منى (@abusulayman) January 15, 2018