VIDEO: गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे दोनों दंगाई नेता, होगा विरोध, बिहार में नहीं करने देंगे प्रवेश- राबड़ी देवी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे बिहार में आकर माहौल खराब करते हैं।

YouTube video

ऐसे में राजद के कार्यकर्ता इन दोनों का लगातार विरोध करेंगे और इन दोनों केंद्रीय मंत्रियों का बिहार में प्रवेश नहीं होने देंगे। इसके साथ ही राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे से इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद में कहा कि भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री बिहार में आकर माहौल खराब करते हैं ऐसे में राजद के कार्यकर्ता इन दोनों का लगातार विरोध करेंगे और उनको बिहार में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

उन्होंने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और बिहार दोनों जगह एनडीए की सरकार है और ऐसे नेताओं को प्रशासन का कोई डर नहीं है। इसी कारण वे बिहार में आकर इस तरह से आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे है। हालांकि अब राजद उन्हें ऐसा करने से रोकने की भरपूर कोशिश करेगा।

साभार- प्रभात खबर