VIDEO: हिदू लड़का क़ुरआन की आयत के ज़रिए लोगों को इस्लाम का सही मतलब समझा रहा है

नफ़रतों में ना उलझ, मोहब्बत की बात कर। धर्म के नाम पर लड़ी जा रही लड़ाई में सब अधर्म के रास्ते पर हैं। लेकिन कुछ तो ऐसी हस्ती है हिंदुस्तान की जो नफ़रतज़दा लोग कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

अपने-अपने धर्म को अच्छा बताने के लिए दूसरे के धर्म को नीचा दिखाने का नया दौर है। ऐसे में एक सुकून भरा वीडियो फेसबुक के ज़रिए सामने आया है।

एक तरफ दुनिया में इस्लामॉफ़ोबिया फैलाया जा रहा है, वहीँ दूसरी तरफ रोहित बाद्रा नाम का लड़का लोगों को इस्लाम से रूबरू करवा रहा है। रोहित लोगों को अल्लाह के सन्देश के बारे में और इस्लाम के सही मायने बता रहा है।

रोहित को इस्लाम की अच्छी जानकारी है, उसका कहना है कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो कि दुनिया की हर चीज़ को परिभाषित करता है। इस्लाम के बारे में हर धर्म के लोगों को जानना जरूरी है।

रोहित ने क़ुरआन की एक आयत सुनाते हुए अल्लाहकी तरफ से दिए गए भाईचारे के सन्देश के बारे में बताया। क़ुरआन में लिखा है कि भगवान एक ही है उसके अलावा कोई और नहीं है। उनकी कोई मूर्ति नहीं है।

जिसने भी मुझपर भरोसा किया है वो अपने पैर एक जगह जमा लो। दूसरों की बातें तुम्हे भड़का नहीं सकती। इसमें रोहित बताते हैं कि इस्लाम के बारे में डॉ. जाकिर नाईक और कुछ इस्लामिक स्कॉलर्स से जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने उन्हें सुनना शुरू किया तो मुझे लगा कि ये लोग जो भी सन्देश या जानकारी दे रहे हैं, उससे ये किसी को भड़का नहीं रहे बल्कि ये सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/HyderabadDeccans/videos/429663077395037/?autoplay_reason=gatekeeper&video_container_type=0&video_creator_product_type=2&app_id=350685531728&live_video_guests=0