VIDEO: रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या

रांची: झारखंड के लोहरदगा में अपराधियों ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना रविवार सुबह लगभग 8.30 पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीट्स के सामने हुई, जहां बदमाश ने पंकज गुप्ता को गोली मारकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। जिसके बाद रांची गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि लोहरदगा निवासी पंकज गुप्ता ने पिस्का में जमीन खरीदी थी, जिसकी चाहरदिवारी निर्माण के सिलसिले में वह अक्सर नगड़ी आते-जाते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है।

https://youtu.be/Ja1lsSBPfo8