वीडियो: RTI से हुआ खुलासा, PM मोदी की विदेश यात्रा के खर्च जानकार चौंक जाएंगे आप!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों के खर्चे पर एक आरटीआई के जरिये खुलासा हुआ है।

अभिषेक मिश्रा नाम के एक शख्स ने ये आरटीआई डाली थी। जिसमें अभिषेक ने पीएम मोदी द्वारा किए गए विदेशी दौरों में से कुछ के खर्चे का ब्योरा दिया है।

इसमें बताया गया है कि मोदी जी ने अब तक 37 कन्ट्रीज घूमी है। जिसमें से 29 कन्ट्रीज की फ्लाइट का खर्चा है 124 करोड़।

पीएम मोदी की विदेश यात्रा के खर्च का ब्यौरा:

– मंगोलिया के 2 दिन के दौरे पर मोदी जी ने लगभग 2 करोड़ 15 लाख रूपये खर्च किये।

– ऑस्ट्रेलिया में 4 दिन के दौरे पर लगभग 12 करोड़ 46 लाख रूपये खर्च किये गए।

– चीन में 3 दिन के दौरे पर लगभग 2 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च किये गए।

– कनाडा में 3 दिन के दौरे पर उन्होंने लगभग 7 करोड़, 14 लाख खर्च किये गए।

– न्यूयोर्क में 4 दिन के दौरे पर लगभग 7 करोड़, 4 लाख रूपये खर्च किये गए।

– नेपाल के 5 दिन के दौरे पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किये गए।

– जर्मनी के 3 दिन के दौरे पर लगभग 2 करोड़ 98 लाख खर्च किये गए।

– फिजी में मोदी जी ने 1 दिन में ही 2 करोड़ 59 लाख उड़ा डाले।

– मॉरिशस में 2 दिन के दौरे पर उन्होंने 1 करोड़ 37 लाख रूपये खर्च किये।पूरी जानकारी लेने के लिए देखें वीडियो:

– भूटान में 2 दिन के दौरे पर 2 करोड़, 45 लाख खर्च रूपये किये।

ये हमने आपको पीएम मोदी के अलग-अलग विदेशी दौरों के वो आंकड़े बताये हैं जिसमें उनके 5 स्टार होटल , स्पेशल लंच- डिनर, शॉपिंग, फोटोग्राफर, महंगी कारे, ट्रांसलेटर के खर्चे शामिल हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए मोदी ने सिडनी में 6 घंटे में 1 करोड़ रूपये खर्च कर डालें। जिसकी जानकारी सार्वजानिक नहीं की गई है।

 

https://youtu.be/MZDf3wbPXUc