नकाब पहनी मुस्लिम लड़की पर लोगों ने किया हमला, वीडियो वायरल

फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के हिजाब से चेहरा ढके एक मुस्लिम लड़की को तंग कर रहे हैं।

वीडियो में लड़की एक ऑटो में बैठी हुई है और तभी कुछ लोग ऑटो के पास आकर लड़की को जबरदस्ती ऑटो से उतारने लगते हैं।

वीडियो में ये लोग लड़की को चिल्ला-चिल्ला कर ऑटो से नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं। सहमी हुई लड़की भी मदद के लिए चिल्लाने लग जाती है।

वीडियो में जो लोग लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं और उस पर चिल्ला रहे हैं। उनकी भाषा हिंदी नहीं है।

लड़के वीडियो में लड़की के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। अपना बचाव न कर पाने के बाद लड़की मजबूर होकर नकाब उताकर ऑटो से उतर जाती है और अपनी मजबूरी पर जोर से चीखती है।

इस वीडियो को एक हफ्ते पहले DOAM – Documenting Oppression Against Muslims नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। जिसे अब तक छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो की कैप्शन में लिखा गया है, ‘नकाब पहनी मुस्लिम लड़की पर बांग्लादेश में कुछ लोगों ने इस तरीके से हमला किया।’

https://www.facebook.com/doamuslims/videos/1411431645571065/