VIDEO: 40 साल की नौकरी के बाद रिटायर हो रहे कर्मचारी को दुबई राजकुमार ने नम आखों से दी विदाई

अबू धाबी : अबू धाबी क्राउन प्रिंस कोर्ट में 40 साल काम करने के बाद मोहदीन इब्राहिम को शेख मोहम्मद बिन जरद, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर द्वारा विदाई दी गई । शेख मोहम्मद के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो को साझा किया गया, सोमवार को राजकुमार ने इब्राहिम को गले लगाते हुए कई बार ट्वीट किया और 40 वर्षों के कड़ी मेहनत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

63 वर्षीय मोहदीन इब्राहिम ने मीडिया कार्यालय, फाइलिंग और कागजात छंटाई के तौर में काम किया, राष्ट्रीय समाचार पत्र ने बताया कि शेख मोहम्मद ने उन्हें “समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता” के रूप में वर्णित किया। शेख मोहम्मद ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के विकास और निर्माण में योगदान देने वाले सभी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों के लिए सभी सम्मान, प्रशंसा और स्नेह के पात्र हैं।”

<blockquote class=”twitter-video” data-lang=”en”><p lang=”ar” dir=”rtl”>محمد بن زايد يودع بمزيد من الشكر والتقدير العامل محي الدين بعد ان قضى أكثر من أربعين عاما في ديوان ولي عهد ابوظبي .. كان مثالا للعامل المخلص والمجتهد في أداء عمله <a href=”https://t.co/Cpo34CcnlD”>pic.twitter.com/Cpo34CcnlD</a></p>&mdash; محمد بن زايد (@MohamedBinZayed) <a href=”https://twitter.com/MohamedBinZayed/status/955446502033412101?ref_src=twsrc%5Etfw”>January 22, 2018</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

इब्राहिम ने कहा कि राजकुमार से मिलना उनके जीवन का सबसे खुशी का दिन था। “मुझे इस देश से बहुत कुछ मिला है मैंने अपना घर बनाया क्योंकि मैंने यहां काम किया मेरे लिए यह जगह छोडना बहुत मुश्किल और दर्दनाक है। उन्होंने कहा “राजकुमार मुझसे प्रेम से बात किए। उन्होने मेरे परिवार के बारे में पूछा, उसने मेरे बच्चों के बारे में पूछा। अपने जीवन में मैंने आज इतना खुशी महसूस नहीं किया था”।