VIDEO- सऊदी कपल का डांस करते विडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

एक सऊदी शख्स और महिला दोनों इस हफ्ते अभा शहर के पास नृत्य करते हुए देखे गए, जिसके बाद गुरुवार को सऊदी अधिकारियों द्वारा दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी एक विडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है जिसने सऊदी अरब में विवाद पैदा कर दिया है।

इस मामले का नेतृत्व सऊदी अरब के असीर प्रान्त के प्रिंस फैसल बिन खालिद कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाए। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसको गैर इस्लामी बताया है।

YouTube video

उन्होंने एक स्थानीय न्यूज़ चैनल में दोनों के गिरफ्तारी की पुष्टि की, हालाँकि उन्होंने कहा कि वह उसकी बहन है, जो विडियो में व्यक्ति के साथ नृत्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह सत्यापित नहीं हुआ है, परन्तु दोनों को जल्द ही सरकारी अभियोजन पक्ष के पास भेजा जायेगा।