VIDEO: नैनीताल की यह लड़की दहेज के लिए लड़का बनकर जाल में फंसाकर रचा लेती थी शादी

देहरादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी के जरिये लड़कियों को जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरसअल उत्तर प्रदेश के धामपुर की रहने वाली कृष्णा सेन नाम की लड़की, लड़का बन लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाकर शादी रचा लेती थी।

YouTube video

पुलिस के मुताबिक कृष्णा सेन ने 2014 में काठगोदाम की रहने वाली एक लड़की से शादी रचाई और 2015 में कारोबार करने के बहाने 8.50 लाख रुपये ऐंठ कर चली गई।

इस बीच एक दिन लड़की को पता चला कि कृष्णा किसी दूसरी लड़की से शादी कर हल्द्वानी में रह रहा है, जिसके बाद आरोपी की पहली पत्नी ने कृष्णा से तलाक देने की बात कही तो उसने मारपीट की और घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

अक्तूबर 2017 में काठगोदाम निवासी लड़की ने आरोपी कृष्णा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब चार महीने चली पुलिस की जांच के बाद मंगलवार रात को आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने पर जब पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार किया तो जेल जाने के डर से उसने सच बोल दिया। कृष्णा ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह पुरूष नहीं महिला है और बचपन से ही लड़का बनकर रहती थी।

यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। मेडिकल जांच में आरोपी की बात सही निकली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।