VIDEO: अभिनेत्री ज़ायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, रोकर बयान किया दर्द

मुम्बई। दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ होने की खबर है। सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं।

YouTube video

खबरों के मुताबिक, जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।
https://youtu.be/kEHxcHl3R8M
जायरा इस पूरे घटना का वीडियो बनाना चाहती थीं लेकिन लाइट कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने एक फोटो क्लिक की है जिसमें शख्स का पैर दिख रहा है।

जायरा ने बताया है कि वह विस्तारा एयरलाइंस से सफर कर रही थीं और शिकायत करने के बावजूद क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा ने लिखा है कि शख्स उनके पीछे बैठकर अपने पैरों को उनकी गर्दन और पीठ पर लगा रहा था।

जायरा ने जो वीडियो पोस्ट किया वह उन्होंने मुंबई पहुंचकर बनाया है। जायरा के मुताबिक, क्रू मेंबर के अलावा फ्लाइट में मौजूद बाकी लोगों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की थी।

विवाद बढ़ने के बाद विस्तारा एयरलाइन्स जायरा के सपोर्ट में आई है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि जायरा की हरसंभव मदद की जाएगी।