हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को लेट कर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।
इसमें बाबा के स्टेज को ऊँची जगह पर दिखाया गया है। स्टेज से नीचे उतर कर राम रहीम बीजेपी नेता राम विलास को आशीर्वाद देता है। इतना ही नहीं राम विलास शर्मा ने अपनी तरफ से राम रहीम को 51 लाख रुपए का दान भी दिया था।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो राम रहीम के पचासवें जन्मदिन का है। जिसके लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम किया गया था।
राम रहीम के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राम विलास शर्मा मीडिया से बात करते हुए राम रहीम की तारीफ भी करते हैं। वह कहते हैं कि राम रहीम ने पीएम मोदी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में काफी योगदान दिया है।
राम विलास के अलावा अन्य कई नेता राम रहीम के डेरे में पहुंच चुके हैं और उन्होंने बाबा के नाम पर काफी फंड दिया है।
आपको बता दें की राम रहीम इस वक़्त साध्वी रेप मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद २० साल के लिए जेल की कैद में हैं
https://www.facebook.com/bhaukalnews/videos/523295578011844/