UP: लड़की ने पुलिस की लाठी से की मनचलों की पिटाई

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के गौतम पाली इलाके में एक लड़की ने कुछ मनचलों की खूब पिटाई की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका। ये घटना रविवार रात की है और महिलाओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1091 के जरिये सामने आई है। बाइक पर सवार कुछ लड़के इन लड़कियों का पीछा कर रहे थे लेकिन लड़कियों ने नजरअंदाज किया।

लेकिन फिर मनचलों ने लड़कियों पर भद्दी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। हैरानी के बात ये है कि उस जगह पुलिस वाले भी मौजूद थी लेकिन उन्होंने ये सब देखते हुए भी कोई ऐक्शन नहीं लिया तो एक लड़की ने पुलिस की ही लाठी उठाकर छेड़छाड़ कर रहे उन लड़कों की पिटाई शुरू कर दी।

लड़कियों को मनचलों की पिटाई करता देख वहां लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई और उसी भीड़ में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया।