वसीम रिजवी को विश्व हिन्दू परिषद् ने दिया झटका, प्रेस कांफ्रेंस करना पड़ा रद्द

अयोध्या: अयोध्या के ऐतिहासिक मस्जिद-मंदिर मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश में व्यस्त शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को आज विश्व हिन्दू परिषद् ने जबरदस्त झटका दिया है, जिसके कारण उन्हें अपना प्रेस कांफ्रेंस रद्द करना पड़ा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

वसीम रिजवी को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय अखाड़ा काउंसिल के चेयरमैन नरेन्द्र गिरी के साथ विहिप नेता और और श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के सदस्य डा. राम विलास दास वेदांती के यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना था।

इससे पहले वेदांती ने कहा कि वसीम रिजवी ने कल बताया था कि वह दिल्ली में हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह अयोध्या में ही घूम रहे हैं। वसीम रिज़वी की इसी बात से बेहद खफा वेदांती ने कहा कि शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या के साधुओं में भेदभाव पैदा करना चाहते हैं। साधुओं को आपस में लड़ाकर सुर्ख़ियों में आना चाहते हैं। लेकिन अब उनकी साजिश का पता चल गया है, अब उन्हें यहाँ कोई समर्थन मिलने वाला नहीं है। उनहोंने कहा कि रिजवी की इस काली करतूत का पता नरेन्द्र गिरी को भी हो गया है।

उनहोंने यह भी बताया कि रिजवी एक महीने पहले अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात कर चुके हैं। वह उन्हीं के इशारे पर काम कर रहे हैं।