शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी ने पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी पर दर्ज कराया FIR

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी विवादित तकरीर देकर मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

13 फरवरी को हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई थी, इसमें सज्जाद नोमानी ने विवादित बयान दिया था। सज्जाद नोमानी का यह भाषण टेलीकास्ट भी किया गया था, जिससे लोगों के बीच गलत संदेश गया।

सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा ने बताया कि वसीम रिजवी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उनके द्वारा विवादित भाषण की सीडी उपलब्ध कराई गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि विवादित भाषण सुनने के बाद ही उन्होंने हजरतगंज पुलिस में शिकायत की थी। 26 फरवरी को तहरीर मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी