VIDEO: दहेज़ की मांग से परेशान अंजुम ने वीडियो बनाकर कर ली ख़ुदकुशी

हैदराबाद। दहेज़ की मांग से आहत 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बुधवार को आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड की जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। अंजुम फैजान नामक महिला ने इसी साल जनवरी में याकतपुरा निवासी आरिफ उर्फ ​​इरफान से शादी हुई थी।

 

अंजुम छ दिनों पहले बालापुर में अपने माता-पिता के घर आई हुई थीं और उसने घर वालों को पति, सास और दो ननदों द्वारा कथित तौर पर दहेज़ के लिए उत्पीड़न के बारे में बताया था। सहायक पुलिस आयुक्त वी रविंदर रेड्डी ने कहा कि बीती रात उसने एक रस्सी से फांसी लगा दी जो टिन शीट वाले बाथरूम की छत पर पाइप से जुड़ा हुआ था।

 

YouTube video

 
काफी समय के बाद जब वह बाहर नहीं आई थी तो उसकी मां को संदेह हुआ और पड़ोसियों की मदद से उन्होंने बाथरूम के दरवाज़े को तोडा। अंजुम को तत्काल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेड्डी ने कहा कि मृतका के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।