पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है। राज्य में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर हमले की घटनाएं हुई हैं। पिछले 24 घंटे में हिंसा की तीन मामले सामने आए हैं।
हिंसा की ये घटनाएं वीरभूमि, बांकुरा और जलपाईगुड़ी में हुई हैं। भाजपा इन हमलाओं के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपने नेताओं पर हमले का आरोप लगाया है। इस बीच बांकुरा में भाजपा के राज्य सचिव पर हमले का वीडियो सामने आया है।
#WATCH Bankura: BJP State Secretary Shyamapada Mondal attacked, allegedly by TMC workers. #WestBengal pic.twitter.com/RSgwJbHYCp
— ANI (@ANI) April 6, 2018
बांकुरा में भाजपा के राज्य सचिव श्यामपदा मंडल के वाहन पर कुछ नकाबपोश लोगों ने शुक्रवार को हमला किया। मंडल पर हमले का एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में कुछ लोग मंडल को उनके वाहन से बाहर खींचकर उनकी पिटाई करते हैं। भाजपा नेता के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। पंचायत चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर पुराना है। राज्य में चुनावों से पहले अक्सर टीएमसी और वाम दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें होती हैं।