WhatsApp पर मेयर चलाती थी दफ्तर, कोर्ट ने भेजा 14 साल के लिए जेल

साओ लुइज : ब्राजील में 27 साल की एक मेयर लिडान लाइते को 14 साल की सजा सुनाई गई है. वो WhatsApp पर ही अपना ऑफिस चलाती थी. वो अपना सारा कामकाज व्हॉट्सऐप के जरिये देखती थीं और कोई आदेश भी इसी मैसेजिंग ऐप पर देती थीं। वो न केवल अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाई, बल्कि स्कूल फंड से भी करोड़ों रुपये अपने ऐशो-आराम के लिए उड़ा लिए। पुलिस उसे पिछे पड़ी और 39 दिन तक फरार रहने के बाद मेयर ने सरेंडर कर दिया। उनपर साल 2015 में मुकदमा दायर हुआ और अब जाकर उन्हें 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। लाइते का ब्वॉयफ्रेंड को भी 17 साल की सजा सुनाई गई है लेकिन वो अभी भी फरार है।

जहां मेयर का काम अपने क्षेत्र के लोगों के साथ घुल-मिलकर उनकी परेशानियां जानना होता है, वहीं लिडान लाइते अपने क्षेत्र से दूर साओ लुइज में रहती थीं। वो सारे आराम और महंगी सुविधाओं के साथ रह रहीं थीं। अपना सारा कामकाज व्हॉट्सऐप से संभालती थीं। लाइते को स्कूल बजट में से लगभग 26 करोड़ रुपयों का गबन किया। अब तक ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहीं लाइते 14 साल जेल की हवा खाएंगी।

28 साल की लिडान लाइते साल 2012 में मेयर के चुनाव के लिए खड़ी हुई थीं जब उनके 44 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड बेटो रोचा को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बैन कर दिया गया था। लाइते रोचा की जगह चुनाव लड़ीं और जीत भी गईं। इसके बाद उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त कर लिया।