राजनीतिक परिवारों पर चर्चा करने वाले, पैसे वाले परिवारों पर कब चर्चा करेंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसी का नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक परिवारों पर चर्चा करने वाले, पैसे वाले परिवारों पर कब चर्चा करेंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अखिलेश यादव आज यहां पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पारिवारिक झगड़े का ज़िक्र होते रहता है, लेकिन पैसे वाले राजनेताओं की चर्चा कब की जायेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पास वोट है, इसलिए उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश केवल समाजवाद के रास्ते पर ही तरक्की कर सकता है। उनके समय में राज्य में एम्स खोलने के लिए रायबरेली में जमीन अलाट की गई थी। कानोज में बनने वाला सैन्य विद्यालय झाँसी को दिया गया और मैनपुरी के लिए एक स्कूल मंज़ूर किया।