लालू ने राजनीति में आते ही भ्रष्टाचार के दरवाज़े खोल दिए, गलत पैसों से बनाई RJD: सीबीआई अदालत

चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सज़ा हुनाते हुए सीबीआई अदालत ने उनके खिलाफ काफी सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि राजनीति में आने के बाद लालू यादव ने भ्रष्टाचार के दरवाजे खोल दिए। उनकी पार्टी आरजेडी भी सभी अवैध तरीके से अर्जित किए धन से बनाई गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

लालू यादव को चौदह साल की जेल की सजा सुनाते हुए सीबीआई न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने कहा कि लालू ने राजनीति में आते ही भ्रष्टाचार के कगार खोल दिए और भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण प्रदान किया। न्यायाधीश ने कहा कि राज्य के सरकारी अधिकारियों को पूरे वेतन नहीं मिले और उन्हें मजबूरन आधी तनख्वाह पर काम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अवैध स्रोतों से बहुत पैसा कमाया और एक क्षेत्रीय पार्टी खड़ी कर डाली, जिसके सभी कुछ लालू प्रसाद यादव खुद ही बन गए।

अदालत ने कहा कि भारतीय संविधान की शपथ लेने के बावजूद कभी भी उनका ख्याल नहीं रखा गया है। अदालत ने लालू को दुमका चारा घोटाला के मामले में सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने कहा कि लालू ने सरकारी पैसा गलत तरीके से निकाली और खर्च किया और जिन लोगों ने उनका साथ दिया उनको गलत तरीके से संरक्षण दिया गया।