जो आपकी बेटी ले जाए, आप उसकी 1000 बेटी ले आओ, साध्वी प्राची के विवादित बोल

लखनऊ। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली और विहिप नेता के रूप में प्रसिद्ध साध्वी प्राची ने बदायूं में एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि जो आपकी बेटी ले जाए आप उसकी 1000 बेटी लेकर आओ।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के अनुसार साध्वी ने कहा कि योगी सरकार बनते ही कुछ लोग हिंदूवादी संगठनों को बदनाम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग भगवा गमछा डालकर हिंदू संगठनों को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जिसकी हमारी सरकार मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

बता दें कि साध्वी प्राची एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बदायूं पहुंची थी। इसके इस विवादित बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं भाजपा की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की जमीन वाड्रा को दे दी गई तब कांग्रेस ने कुछ नहीं बोला। पंजाब सहित कई राज्यों में किसान क्यों नहीं प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस बौखलाए हुए हैं जैसे खिसियानी बिल्ली करती है, ऐसा अब वह कर रही है। कांग्रेस को अपने 60 साल याद नहीं आते.