भाजपा नेता के बेटे की करतूत पर क्यों चुप हैं PM मोदी और शाह: सीताराम येचुरी

भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुभाष बरला के बेटे विकास को शनिवार को एक लड़की का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था। इस पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्विट कर आरोप लगाया है कि कोई आरोपी की मदद कर रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने लिखा है कि आखिर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष महिला का पीछा किए जाने के मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

गौरतलब है कि आईएस की बेटी ने विकास और उसके दोस्त पर पीछा करने का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। दोनों के खिलाफ पीछा करने और नशे में वाहन चलाने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।