कन्हैया को क्लीन चिट मिलने पर बोले राजदीप सरदेसाई- क्या अब कोई माफ़ी माँगेगा?

राजदीप सरदेसाई ने कन्हैया कुमार के देशद्रोही आरोप सिद्ध ना होने पर एबीवीपी की पर चोट।

कन्हैया कुमार के खिलाफ कोई ठोस सुबूत ना मिल पाने पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा की अगर कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का आरोप खत्म हो गया है तो क्या किसी में माफ़ी मांगने की हिम्मत है?

या फिर उनकी देश भक्ति राजनीती उनको इस बात की अनुमति नहीं देती।.

आपको बता दें की जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ लगाए गए राजद्रोह के आरोप को साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम रही है।

पिछले साल 9 फ़रवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कन्हैया कुमार पर देशद्रोह से जुडी धाराएं लगाई थी। दिल्ली पुलिस के एक रिपोर्ट में कन्हैया कुमार के खिलाफ कोई सुबूत नही मिलने का खुलासा हुआ है।