योगीराज में महिला को नहीं मिला इंसाफ, खुद पर तेल डालकर की आग लगाने की कोशिश

इलाहाबाद। एक तरफ योगी सरकार सूबे में बेहतरीन कानून-व्यवस्था स्थापित करने का दावा कर रही है, वहीं सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इन दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है।

ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का है। जहां एक महिला ने कुछ दबंगों पर उसके पति को जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दबंगों ने उसके पति को बेरहमी से पीटा जिससे उसके हाथ टूट गए और उसकी हालत गंभीर हो गई।

महिला इंसाफ की गुहार लगाती पुलिस थाने पहुंची जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ न मिलने पर परेशान महिला ने आत्महत्या करने की ठानी। जिसके बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला को बचा लिया गया।

सवाल यह उठता है कि अगर सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे सही हैं तो फिर यहां किसी महिला को इंसाफ पाने के लिए आत्महत्या का रास्ता आखिर क्यों अपनाना पड़ा।