सपा विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अरुण वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला (22) की हत्या हो गई है। जांच कर रही पुलिस ने हत्या में सपा प्रत्याशी को शक के घेरे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच शुरु कर दी।

महिला ने अखिलेश के सबसे करीबी माने जाने वाले जयसिहंपुर के सपा नेता अरुण शर्मा पर तीन साल पहले दुराचार का आरोप लगाया था। जिसकी सुनवाई 21 फरवरी को होने वाली थी। शनिवार की देर शाम युवती का शव गांव में पंचायत भवन के पीछे मिला।

जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी सुरक्षा इन दिनों कम कर दी गई थी। पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण ही यह घटना घटी है।

पिता ने बेटी की हत्या की आशंका सपा प्रत्याशी अरुण शर्मा पर जताई है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर सपा प्रत्याशी शक के घेरे में है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी होगी।अरुण कुमार शर्मा ने सबसे कम उम्र (25 वर्ष) में विधायक बनने का रिकार्ड बनाया था।