ब्रिटिश संसद के बाहर हुए आतंकी हमले के खिलाफ बुर्का पहनी महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

लंदन। ब्रिटेन में बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओं ने कुछ दिन पहले वहाँ संसद के बाहर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ अलग तरह से प्रदर्शन किया। मुस्लिम महिलाओं ने पिछले दिनों वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर हाथों में हाथ डाल कर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर मुस्लिम महिलाओं ने भारी संख्या में हिजाब पहनकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध किया और मानव श्रृंखला बनाते हुए आतंकवाद से प्रभावित होने वाले लोगों को भाईचारे का पैगाम दिया।

हिजाब पहनी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर संदेश दिया है कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। आतंकवाद का दोषी चाहे मुसलमान हो या ग़ैर मुस्लिम, उसकी हम पूरी तरह से निंदा करते हैं।

गौरतलब है कि इसी वेस्टमिंस्टर पुल पर पिछले हफ्ते एक व्यक्ति ने अपनी कार से कई राहगीर कुचल डाले थे, जिससे पांच लोगों की मौत और चालीस के करीब घायल हो गए थे। हालाँकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया था। उसकी पहचान खालिद मसूद के नाम से की गई थी।