मक्का के इमाम की सलाह- सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां पोस्ट करने में वक़्त बर्बाद न करें

मक्का। काबा के इमाम शेख सालेह बिन हमीद ने सोशल मीडिया पर सक्रिय दुनिया के मुसलमानों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने उनसे अच्छी गतिविधियों में शामिल होने और नकारात्मक टिप्पणियां पोस्ट करने में समय बर्बाद करने से बचने के लिए कहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया को अनावश्यक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। हर मुस्लिम अल्लाहतआला के प्रति उत्तरदायी है। उन्होंने लोगों को प्रदान की जाने वाली नवीन सेवाओं के लिए सोशल नेटवर्किंग साइटों के प्रयासों की सराहना की लेकिन कहा, उनका दुरुपयोग अपमानजनक है।

उन्होंने ‘अवकाश और समय प्रबंधन के महत्व’ पर अपना खुत्बा दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक वेबसाइटों के सकारात्मक पहलुओं को गहन विश्लेषण के माध्यम से हाइलाइट किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामाजिक वेबसाइटें अद्वितीय उपहार हैं और उनके कई फायदे हैं। उन्होंने लोगों के बीच की दूरी कम कर दी है लेकिन इस पर समय को बर्बाद करना बड़ा नुकसान है।

इस्लाम रचनात्मक उद्देश्यों के लिए समय का उपयोग करने पर जोर देता है। उन्होंने सभी मुस्लिमों को लोगों के लाभ के लिए सामाजिक वेबसाइट बनाने के लिए आमंत्रित किया।