रमज़ान- इस देश में होगा सबसे लम्बा रोज़ा और यहाँ होगा सबसे छोटा

कराची: इस साल माहे रमजान का सबसे लंबा रोज़ा ग्रीनलैंड में 21 घंटे और 2 मिनट का होगा, जबकि सबसे छोटा रोज़ा अर्जन्टीना में 11 घंटे 32 मिनट का होगा। दुनियाभर में माहे रमजान का आगाज़ आज शुरू हो गया है और इस साल इस ऐसा भी है कि पूरी दुनिया में एक ही दिन रमजान का आगाज़ हुआ है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सेहरी और इफ्तार के समय दुनियाभर में अपने अपने मौसम के मुताबिक होते हैं जो सूरज उठने और सूरज डूबने के समय से जुड़े होते हैं। इस लिहाज़ से देखा जाये तो दुनियाभर में 21 घंटों से लेकर 11 घंटे तक का रोज़ा रखा जाता है।

इस साल दुनिया में सबसे लंबा रोज़ा ग्रीनलेंड और इसी तरह आइस्लैण्ड में 21 घंटे, फिनलैंड में 19 घंटे 25 मिनट, नार्वे और स्वीडन के निवासी 19 घंटे का रोज़ा रखेंगे। इस तरह रूस जर्मनी, आयरलैण्ड, ब्रिटेन, बेल्जियम और अन्य यूरोपीय देशों में 18 घंटे को रोज़ा होगा, जबकि कनाडा में 17 घंटे 24 मिनट और अमेरिका में 16 घंटे 29 मिनट का रोज़ा रखेंगे।

दूसरी ओर ईरान में 16 घंटे 4 मिनट अफानिस्तान में 15 घंटे 51 मिनट, भारत में 15 घंटे 2 मिनट और पाकिस्तान में 15 घंटे का रोज़ा होगा जबकि सउदी अरब में 14 घंटे 41 मिनट और इंडोनेशिया में 13 घंटे 2 मिनट का रोज़ा होगा।