रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें आंग सान सूच- जापान

जापान ने म्यांमार की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता महिला नेता आंग सान सूची से मांग किया है कि वह राखेन राज्य में दमन से अपनी जानें बचा कर भागने वाले लाखों रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित म्यांमार वापसी सुनिश्चित करें।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रोयटर की रिपोर्ट के अनुसार जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने अपने म्यांमार दौरे के दौरान सत्तारूढ़ नेता औंग सान सुची से मुलाकात की। इस मीटिंग में तारो कोनो ने सुकी से कहा कि टोक्यो सरकार म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों को पेश स्थिति के बारे में चिंतित है।

इस संदर्भ में विदेश मंत्री कोनो ने सूची से मांग किया कि लाखों रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी सुरक्षित वापस लौट सकें इस कार्य को सुनिश्चित बनाएं।
गौरतलब है कि म्यांमार की राज्य राखेन में पिछले साल अगस्त के अंत में घरेलू सुरक्षा बलों ने क्रेक डाउन शुरू की थीं, जिस कारण पिछले साल के अंत तक साढ़े छह लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश में आश्रय लिया था।