दोहा। कतर के अमीर एच एच शेख मोहम्मद बिन हमद थानी ने कहा है कि केरल को बाढ़ राहत के लिए कतर ने 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) आवंटित किये हैं।
आवंटित राशि प्राकृतिक आपदा के कारण अपने घरों को खोने वालों के आश्रय में भी सहायता करेगी। एक ट्वीट में कहा है कि केरल के लोग संयुक्त अरब अमीरात की सफलता में हमेशा से साथ रहे हैं।
हमारी यह विशेष ज़िम्मेदारी है कि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाएं। केरल की यह बाढ़ काफ़ी भयावह है। सैकडों लोग मारे गए हैं और हज़ारों बेघर हुए हैं। बकरीद के पहले भारत में हम अपने भाइयों को मदद करना नहीं भूलेंगे।
وجه سيدي حضرة صاحب السمو @TamimBinHamad بتخصيص مبلغ ٥ مليون دولار أمريكي لمتضرري الفيضانات في #كيرلا بالهند. نتوجه بخالص التعازي وصادق المواساة لأسر الضحايا والشعب الهندي الصديق الذي ساهم كثير من أبناءه في بناء نهضة دولة قطر متمنين للمصابين الشفاء العاجل.
— عبدالله بن ناصر بن خليفة آل ثاني (@ANK_AlThani) August 18, 2018
अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कल भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बाढ़ के पीड़ितों के लिए संवेदना सम्बन्धी सन्देश भेजा जबकि क़तर के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन नासर बिन खलीफा अल थानी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना का सन्देश भेजा था।
गौरतलब है कि केरल सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राज्य की करीब 20 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। कतर चैरिटी ने कतर में लोगों से आग्रह किया कि वे केरल में प्रभावित लोगों की मदद करें।