सऊदी अरब -भ्रष्टाचार के आरोप में 208 लोग गिरफ्तार, संदिग्धों की नई सूची जारी

सऊदी अरब में हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में 208 लोगों को गिरफ्तार किया गया, प्रारंभिक जांच के बाद उनमें से सात लोगों को रिहा कर दिया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सऊदी अरब के अटॉर्नी जनरल और सुप्रीम एंटी करप्शन कमीटी के सदस्य शेख सऊद अल मुअज्ज्ब ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ तेजी से जांच जारी है। इस सन्दर्भ में पल पल से आपको आगाह किया जाएगा।

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार अटार्नी जनरल ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में अब तक कुल 208 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से सात को ठोस सबूत न होने के आधार पर छोड़ दिया गया है।

इसके अलावा गुरुवार को सऊदी सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल संदिग्धों की एक नई सूची जारी की है और उनके बैंक खाते सीज कर दिए गये हैं। नए गिरफ्तार किए गये लोगों में मैनेजर, सरकारी अधिकारी और न्यायिक संस्थान के अधिकारी शामिल हैं।

शेख सऊद ने कहा है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, वे दशकों से रकम की हेराफेरी में शामिल थे। उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार उनके भ्रष्टाचार की कुल राशि 100 अरब डॉलर होने का अनुमान है, और यह राशि उस से अधिक भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का अनुमान लगाने के लिए अधिक सबूत जुटाने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि सऊदी अरब की मौद्रिक एजेंसी (केंद्रीय बैंक) के गवर्नर ने संदिग्धों के निजी संपत्ति फ्रीज करने के लिए मेरे आवेदन को मंजूरी दे दी है।