मक्का। शुक्रवार की शाम हुए एक बस हादसे में कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई। अरब मीडिया का हवाला देते हुए जियो न्यूज ने बताया कि बस मक्का से मदीना वाया अल हिजरा जा रही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस राजमार्ग पर एक पुल से नीचे गिर गई।
कुल घायलों में से छह गंभीर स्थिति में हैं। यह यात्री एशियाई हैं जबकि अठारह अन्य यात्रियों ने चोटें आई हैं।
सऊदी रेड क्रिसेंट के आधिकारिक प्रवक्ता खालिद अल-साहली ने उद्धृत करते हुए कहा कि सात यात्रियों को मध्यम चोटें आई हैं और पांच अन्य की स्थिति स्थिर हैं।