लेखिका नाज़िया इरम की ‘इंटर फेथ’ दावते इफ्तार कामयाबी की ओर अग्रसर

नई दिल्ली: देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बढाने और गैर मुस्लिमों कि अपनी संस्कृति से रूबरू करने के इरादे से लेखिका नाजिया इरम के जरिये शुरू की गई ‘इंटर फेथ’ इफ्तार की अलग पहल परवान चढ़ने लगी है, और इस बार कई प्रोफेशनल मुस्लिम महिलाएं भी इसका हिस्सा बन गईं हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जो माहे रमजान में अपने सभी गैर मुस्लिम दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इफ्तार के लिए आमंत्रित कर रही हैं। नाज़िया ने पिछले साल एक फेसबुक पोस्ट के जरिये अपनी इस अलग अभियान की शुरुआत की थी।

उसके बाद विभिन्न पेशे की महिलाएं उनसे जुड़ गईं। इस अभियान में उनके अलावा पत्रकार सादिया अलीम, इतिहासकार राणा सफवी, पायलट हाना मोहसिन खान, पत्रकार मारिया शकील, फरहीन फातिमा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं और अपने अपने घरों में दावते इफ्तार का आयोजन करके गैर मुस्लिम दोस्तों और जानने वालों को आमंत्रित किया। इन महिलाओं का मानना है कि इंटर फेथ इफ्तार से दोनों सम्प्रदायों के बीच दूरियां और गलतफहमियां कम होंगी और दोनों एक दुसरे की संस्कृति से रूबरू होंगे।