यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि म्यांमार छोड़कर भारत में शरणार्थी के तौर पर रहे रहे रोहिंग्या मुस्लिम असल में घुसपैठिए हैं। योगी ने साथ ही कहा कि यह बहुत दुखद है कि कुछ लोग रोहिंग्याओं के लिए सहानूभुति और चिंता जता रहे हैं।
उन्होंने कहा की ‘भारत सरकार ने रोहिंग्या के दर्जे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। म्यांमार में मासूम हिंदुओं को बेरहमी से मार डाला गया और यह पाया गया है कि रोहिंग्याओं का आतंकवादी संगठनों से संबंध है।’
रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने के लिए केंद्र सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर चुकी है। सरकार ने हलफनामे में बताया कि शरणार्थी रोहिंग्याओं के आने से भारतीय नागरिकों के मूलभूत अधिकारों पर बुरा असर पड़ेगा और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी है।