योगी सरकार में अब भगवा रंग में रंगा मुजफ्फर नगर टोल प्लाजा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार गठन होने के बाद से ही भगवा रंग में इमारतें, बसों और टॉयलेट को रंगने के बाद अब टोल प्लाजा भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित फॉरलेन टोल प्लाजा को अब भगवा रंग से रंगा गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

हालांकि अभी यह टोल प्लाजा महज़ ट्रायल के लिए खोला गया है। उसे भी राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना की प्रतीक्षा है। सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद उसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उक्त मामले में टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह का भी कहना है कि टोल प्लाजा की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद उसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भगवा रंग के मामले में उनका कहना है कि यह आर्किटेट का डिज़ाइन है।

उसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है। टोल प्लाजा का रंग भी उसकी डिज़ाइन का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सबकुछ भगवा रंग से पेंट किया जाने लगा है।