योगी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भगवा रंग का खेल खेल रही है: सपा

लखनऊ: सचवालय को भगवा रंग से रंगने के बाद अब लखनऊ में स्थित हज भवन की बाहरी दिवारों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। सरकार के इस कदम पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में योगी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भगवा रंग का खेल खेल रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने लखनऊ स्थित हज भवन की दीवारों पर भगवा रंग चढ़ाने के योगी सरकार इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उहोंने कहा है कि सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए रंगों का खेल खेल रही है।

बता दें कि लखनौ स्थित हज भवन के बाहरी दीवार हमेशा से हरे और सफ़ेद रंग से रंगी होती थी, जिसपर योगी सरकार ने भगवा रंग से रंगवा दिया है। वहीँ सरकार की इस हरकत पर विपक्षी पार्टियों और मुस्लिम संगठनों ने भी गंभीर रूप से विरोध किया है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बन्ने के बाद से ही यूपी सरकार केसरिया रंग पर काफी ध्यान दे रही है। इसी सिलसिला में सचिवालय भवन को भी भगवा रंग से रंग दिया गया था। यहाँ तक कि सरकारी पोस्टर्स में भी भगवा रंग का ही इस्तेमाल देखने को मिल रहा है।